ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमैनाठेर में मंदिर से कीमती घंटे चोरी

मैनाठेर में मंदिर से कीमती घंटे चोरी

मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में चोरों ने आस्था पर चोट करते हुए कीमती घंटे चोरी कर लिए। जानकारी होने से समाज के लोगों में आक्रोश गहरा गया।...

मैनाठेर में मंदिर से कीमती घंटे चोरी
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 24 Oct 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में चोरों ने आस्था पर चोट करते हुए कीमती घंटे चोरी कर लिए। जानकारी होने से समाज के लोगों में आक्रोश गहरा गया। उन्होंने चोरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा भी किया। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

चोरों का निशाना बना मैनाठेर थाना क्षेत्र का गुरैर स्थित प्राचीन शिव मंदिर। गांव निवासी अमर सिंह मंदिर के पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को पूजा अर्चना करने के बाद घर चला गया। दूसरे दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंदिर गया तो कीमती घंटे और दानपात्र से हजारों रुपए की नगदी चोरी थी। जानकारी पाकर थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। सभी में चोरों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था। उन्होंने चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा भी किया। सूचना पाकर मैनाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों को पकड़ने के लिए आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। इसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज किया। सीओ बिलारी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें