गोवर्धन पूजन कर घर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
ठाकुरद्वारा। सोमवार को नगर और देहात क्षेत्र में लोगों ने गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की। मान्यता है कि इंद्रदेव के प्रकोप से ब्रज वासियों को...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 13 Nov 2023 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें
ठाकुरद्वारा। सोमवार को नगर और देहात क्षेत्र में लोगों ने गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की। मान्यता है कि इंद्रदेव के प्रकोप से ब्रज वासियों को बचाने के लिए और उनका अभिमान तोड़ने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी दिव्य शक्ति से कनकी उंगली पर उठाकर ब्रज वासियों की रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन भगवान की पूजा की जाती है। सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने गोवर्धन और भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर घर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
