ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमुरादाबाद नगर निगम में पार्षद के उपचुनाव को पोलिंग पार्टियां रवाना

मुरादाबाद नगर निगम में पार्षद के उपचुनाव को पोलिंग पार्टियां रवाना

मुरादाबाद नगर निगम के वार्ड 37 में के पार्षद पद के लिए मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार पोलिंग पार्टियां रवाना की...

मुरादाबाद नगर निगम में पार्षद के उपचुनाव को पोलिंग पार्टियां रवाना
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 13 Jan 2020 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद नगर निगम के वार्ड 37 में के पार्षद पद के लिए मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।

मुरादाबाद नगर निगम के वार्ड 37 में पार्षद नन्हू सैनी की दुर्घटना में मौत के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। इसी तरह कांठ में भी एक वार्ड का चुनाव होना है। दोनों ही स्थानों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। एडीएम फाइनेंस प्रीति जायसवाल ने कलक्ट्रेट सभागार से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।

मुरादाबाद नगर निगम के वार्ड 37 से पार्षद पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने दिवंगत पार्षद नन्नू सैनी के बेटे को ही मैदान में उतारा है। जिला प्रशासन ने चुनाव में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान कर्मियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से पारदर्शिता का ख्याल रखना है। सुरक्षा के लिए फोर्स भी दोनों स्थानों पर भेजा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें