सपा नेताओं में शादी के न्योते पर जुबानी जंग...

Jan 07, 2026 12:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - पूर्व सपा सांसद डा. एसटी हसन की बेटी की शादी में मुरादाबाद सपा सांसद रुचिवीरा को आमंत्रित नहीं किए जाने पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। रुचिवीरा ने भाजपा नेताओं को बुलाने पर सवाल उठाए। डा. हसन ने कहा कि शादी में सभी दलों के लोगों को आमंत्रित किया गया था और कोई गिला नहीं है।

सपा नेताओं में शादी के न्योते पर जुबानी जंग...

पूर्व सपा सांसद डा. एसटी हसन की बेटी की शादी में मुरादाबाद सपा सांसद रुचिवीरा को नहीं बुलाए जाने पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। सपा सांसद ने कहा मुझे न बुलाने का मलाल नहीं है पर भाजपा के नेताओं को बुलाने पर उन्होंने सवाल खड़े किए। सपा सांसद ने कहा कि मैं तो सपा की छोटी सी कार्यकर्ता हूं। शादी में बुलाए नहीं जाने से मुझे कोई गिला-शिकवा नहीं है, मगर आजम खां साहब को थैंकलेस बोलने वालों की मानसिकता जरूर उजागर हो गई है। आजम खां ने उन्हें मेयर और सांसद बनवाया। दो-दो बार टिकिट दिलवाया। सांसद ने सवाल उठाया कि पूर्व सांसद ने तो भाजपा विधायक रामवीर सिंह समेत कई नेताओं को न्योता दिया।

इससे उनकी मानसिकता दिखाई देती है। मेरे चुनाव में उनका क्या रोल रहा होगा यह सोचने वाली बात है। कुंदरकी के उपचुनाव में उनका क्या रोल रहा होगा। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं पूर्व सपा सांसद डा. एसटी हसन ने बेटी की शादी में नहीं बुलाए जाने पर सपा सांसद के हमले पर कहा कि शादी में नहीं बुलाए जाने से इसमें बुरा मानने की जरूरत नहीं है। बेटी की शादी में सभी राजनीतिक दलों के लोगों को आमंत्रित किया था। मुझसे मोहब्बत करने वाले सभी लोग बेटी को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे भी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी आमंत्रित किया गया था। उनका पत्र प्राप्त भी हुआ है। मेयर का टिकट नेता जी ने बुलाकर दिया था। 19 का टिकट दिलाने में आजम खां साहब की अहम भूमिका थी। बीते चुनाव में टिकट कटवाने में भी आजम की ही भूमिका थी। पार्टी में मेरे नेता सिर्फ अखिलेश यादव हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;