Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsPolicewoman s Private Video Goes Viral Four Youths Charged in Bijnor
महिला सिपाही का निजी वीडियो वायरल, बिजनौर के चार युवकों पर रिपोर्ट

महिला सिपाही का निजी वीडियो वायरल, बिजनौर के चार युवकों पर रिपोर्ट

संक्षेप:

Moradabad News - कांठ थाना क्षेत्र की एक महिला सिपाही का निजी वीडियो वायरल करने और शादी तुड़वाने के आरोप में बिजनौर के चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी 2018 से महिला का पीछा कर रहे थे और उन्होंने दो बार वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे उसकी शादी टूट गई। मामले की जांच जारी है।

Jan 14, 2026 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

कांठ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला सिपाही का निजी वीडियो वायरल करने और शादी तुड़वाने में बिजनौर के चार युवकों के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल महिला सिपाही की तैनाती गाजियाबाद में हैं। थाना कांठ पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि बिजनौर जनपद के थाना धामपुर क्षेत्र निवासी युवक साल 2018 से उसका पीछा कर रहा है। आरोप है कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर पहले भी महिला सिपाही का निजी वीडियो वायरल कर चुका है। जिसके बाद आरोपियों ने बीती 27 अक्टूबर 2025 को दोबारा निजी वीडियो सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पीड़िता की तय शादी टूट गई। महिला सिपाही का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने, फर्जी मुकदमों में फंसाने और परिवार को बर्बाद करने की धमकियां देते हुए पैसों की मांग भी की। महिला सिपाही ने बताया कि पहले भी इसी मामले से जुड़े अन्य मुकदमे थाना कांठ में दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। मौजूदा समय में आरोपियों ने एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर गांव के लोगों को जोड़ते हुए वीडियो प्रसारित किया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर बिजनौर के रहने वाले चार नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।