ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकांठ में पुलिस ने की सख्ती, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

कांठ में पुलिस ने की सख्ती, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

नगर व क्षेत्र में लॉक डाउन के चलते छठे दिन भी कर्फ्यू जैसा वातावरण है। बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। खाद्य वस्तुएं नागरिकों को प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध कराई जा रही हैं। एसडीएम प्रेरणा सिंह के...

कांठ में पुलिस ने की सख्ती, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 27 Mar 2020 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर व क्षेत्र में लॉक डाउन के चलते छठे दिन भी कर्फ्यू जैसा वातावरण है। बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। खाद्य वस्तुएं नागरिकों को प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध कराई जा रही हैं। एसडीएम प्रेरणा सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अब सख्ती को अपना लिया है। बाजार पूरी तरह से बंद है। यदि कोई भी दुकान खोलता है तो पुलिस सतर्कता बरत रही है। इक्का-दुक्का लोग बाजार में बिना मास्क पहने भी देखे गए हैं। पुलिस को देखते ही लोग छिप जाते हैं अथवा मास्क लगाकर कोई ना कोई बहाना बना लेते हैं।

एसडीएम प्रेरणा सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम के निर्देश पर सौरभ गुप्ता (विपणन निरीक्षक), उपकार सिंह (पीडब्ल्यूडी अभियंता) राजीव वर्मा(खाद्य निरीक्षक) को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। तीनों सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में एमआरपी मूल्य पर क्रमशः वार्ड में खाद्य सामग्री, सब्जी, फल उपलब्ध कराए जाएंगे। आज किराना व्यापारियों की बैठक आयोजित कर निर्देशित किया गया कि एमआरपी से अधिक वसूली करने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। खाद्य सामग्री के विवरण हेतु नगर में 30 वाहनों की अनुमति प्रदान की गई है। किसी प्रकार की शिकायत एवं समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें