कुंदरकी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा,आठ को हिरासत में लिया,छोड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

पुलिस ने मंगलवार को एक लंबे समय से चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी की, जिसमें आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके से नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस को क्षेत्र में जुए की गतिविधियों की कई शिकायतें मिली थीं। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कुंदरकी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा,आठ को हिरासत में लिया,छोड़ा

पुलिस ने क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे जुए के अड्डे को लेकर मंगलवार को छापेमारी करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पकड़े गए लोग नगर और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में पुलिस को लंबे समय से चोरी-छिपे जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी करते हुए अड्डे पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर खलबली मच गई। कुछ लोगों ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि जुआ खेलते हुए लोगों को ताश के पत्तों और नगदी के साथ पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली हर अवैध गतिविधि पर पुलिस की नजर है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देर शाम सभी जुआ खेलने वाले लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।