
चोरी की घटनाएं रोकने को पुलिस ने प्रधान व सभासदों से मांगा सहयोग
Moradabad News - कोतवाली में पुलिस ने ग्राम प्रधानों और सभासदों के साथ बैठक की। इस बैठक में चोरी की घटनाओं को रोकने और नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के लिए सहयोग मांगा गया। इंस्पेक्टर जयदेव सिंह ने जागरूकता और सुरक्षा समितियों के महत्व पर जोर दिया। सभी को मिलकर नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है।
कोतवाली में पुलिस ने ग्राम प्रधानों और सभासदों के साथ बैठक कर चोरी की घटनाएं रोकने, नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के लिए सहयोग मांगा। इंस्पेक्टर क्राइम जयदेव सिंह ने कहा कि सर्दियों में अक्सर लोग ठंड से बचने को घरों के अंदर रहते हैं, ऐसे में प्रत्येक गांव में जागरूक लोगों की सुरक्षा समिति बनाकर गश्त लगवाएं तो अच्छा रहेगा। मंगूपुरा के प्रधान प्रतिनिधि रामबाबू यादव अपने अनुभव बताए, ग्राम सुरक्षा समिति के सक्रिय रहने के अच्छे परिणाम सामने आते हैं, कई बार आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा, इसलिए सभी के जागरूक होने की जरूरत है। मुड़िया भी काम के पूर्व प्रधान रियाज अहमद ने भी अपने अनुभव बताए।

वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा नगर और ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है जो वर्तमान और भविष्य के लिए घातक है इसे रोकने के लिए सबको मिलजुल कर प्रयास करना होगी। अक्सर नशेड़ी तो पकड़ में आ जाते हैं लेकिन नशे को बेचने वाले पकड़ से दूर रहते हैं इसलिए सभी लोग नशे के कारोबारी को पकड़वाने में सहयोग करना होगा। बैठक में सभासद निहाल सिंह लाठर, ब्रजरतन प्रजापति, हप्पू राजा, रसीद पन्ना, प्रधान वकार अहमद खां, सद्दाम हुसैन, आकिल सैफी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




