ठाकुरद्वारा में डिप्टी एसपी ने फोर्स के साथ निकाला पैदल मार्च
Moradabad News - ईद और होली के त्योहारों के दौरान नगर में शांति बनाए रखने के लिए डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को खौफ में डालते हुए नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत किया। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई और त्योहारों को शांति से मनाने की अपील की।

ईद और होली के त्योहारों के मद्देनजर नगर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में कोतवाली पुलिस, विभिन्न चौकियों के प्रभारी, महिला पुलिसकर्मी तथा भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। पैदल मार्च नगर के मुख्य बाजार, वाले क्षेत्रों, संवेदनशील मोहल्लों और प्रमुख चौराहों से होकर गुजरा। पुलिस बल की सशक्त उपस्थिति से जहां असामाजिक तत्वों में खौफ नजर आया, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई। डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने व्यापारियों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और राहगीरों से संवाद कर ईद व होली आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि दोनों पर्व आपसी प्रेम और एकता के प्रतीक हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्त सुनिश्चित की गई है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि नागरिक निश्चिंत होकर ईद और होली का पर्व हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मना सकेंगे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी मनोज परमार , एसएसआइ ब्रजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रजत चौधरी, विनीत कुमार, ललित, मनीष कुमार, जितेंद मीणा आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



