रेड कार्ड मिलने पर नाराज हुए हिंदू पदाधिकारी

Feb 28, 2026 09:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - होली के त्योहार के लिए पुलिस ने कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को रेड कार्ड दिए। इसके विरोध में, पदाधिकारी तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने सभी की बात सुनी और कहा कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस ने सभी को शांति बनाए रखने का अनुरोध किया।

रेड कार्ड मिलने पर नाराज हुए हिंदू पदाधिकारी

होली के त्योहार को लेकर अनेकों हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा रेड कार्ड दे दिए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने रेड कार्ड को लेकर विरोध जताया। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने सभी पक्षों की बात को सुना। शनिवार को बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि हिंदू संगठन के पदाधिकारी को रेड कार्ड दिए गए हैं। इस बीच उन्होंने कोतवाली में हंगामा काटा एसडीएम विनय कुमार सिंह के समझाने के बाद सभी शांत हुए। कार्यकर्ताओं ने इससे पूर्व गांधी पार्क पर बैठक की ।कहा

कि पुलिस द्वारा रेड कार्ड जो दिए गए हैं वह सरासर गलत है, इसे सहन नहीं किया जाएगा। एसडीम विनय कुमार सिंह ने सभी को समझाते हुए कहा कि रेड कार्ड देना प्रशासनिक कार्यवाही का हिस्सा है। इससे किसी को परेशानी नहीं होगी। सभी लोग होली के जुलूस में पुलिस मित्र बनकर प्रशासन के साथ सहयोग करें। एसडीएम बिलारी के आश्वासन के बाद सभी कार्यकर्ता माने। इस मौके पर मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, भाजपा नेता विश्वास यादव उर्फ लवली, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, पूर्व नगर अध्यक्ष केके गुप्ता, सिद्धार्थ शेखर, समीर जैन, काली ठाकुर, छबिराज चावला, मनोज ठाकुर आदि हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।