Moradabad News: डिलारी में युवती को अगवा करने के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: डिलारी पुलिस ने एक गांव में युवती के अपहरण के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 18 वर्षीय युवती को दो दिन पहले रेहान, नसीब और संजीदा ने बहला-फुसलाकर अगवा किया। युवती के पिता ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस युवती को जल्द ही बरामद कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया में है।

Moradabad News: डिलारी में युवती को अगवा करने के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad News: थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को अगवा करने के आरोप में थाना डिलारी पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को बरामद करने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है । घटना दो दिन पहले की है, थाना मूंढ़ापांडे क्षेत्र के गांव खरक निवासी रेहान, नसीब और संजीदा बहला फुसलाकर 18 वर्षीय युवती को अगवा कर ले गए, युवती के पिता ने थाना डिलारी को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, पुलिस ने जांच कर अभियोग पंजीकृत कर लिया, थाना प्रभारी डिलारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है,युवती की बरामदगी के लिए पुलिस दविश दे रही है, शीघ्र बरामद कर कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।