Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsPolice File Case Against Four for Assault and Threats Over Land Dispute
चकमार्ग विवाद में मारपीट और धमकी, चार के खिलाफ केस

चकमार्ग विवाद में मारपीट और धमकी, चार के खिलाफ केस

संक्षेप:

Moradabad News - चकमार्ग को लेकर विवाद में महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता अमलेश ने कोतवाली में शिकायत की कि आरोपी सरकारी चकमार्ग काटकर पेड़ लगा रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच की और मारपीट की, जिससे महिला को चोटें आईं। पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Jan 13, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

चकमार्ग को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुद्धनगर निवासी अमलेश पत्नी करन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि तीन जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने खेत पर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी खेत के जसवीर सिंह और सतवीर सिंह पुत्र विक्रम सिंह, सुरेश पुत्र गंगाराम और सन्तरा पत्नी जसवीर सरकारी चकमार्ग को काटकर यूकेलिप्टिस के पेड़ लगा रहे थे। पीड़िता की ओर से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन चार जनवरी को इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने रास्ते में फिर से गाली-गलौच की और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान आरोपी सुरेश के हाथ में तलवार बताई गई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के पहुंचने पर पीड़िता की जान बच सकी। मारपीट में पीड़िता के दाहिने हाथ की कलाई समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।