पुलिस प्रशासन ने आयोजन स्थल का लिया जायजा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - रालोद के मुखिया की जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पार्टी ने इसे विजय संकल्प महारैली का नाम दिया है। सम्मेलन में रागिनी कलाकार लोगों का मनोरंजन भी करेंगे।

पुलिस प्रशासन ने आयोजन स्थल का लिया जायजा

रालोद के मुखिया की जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पार्टी ने इसे विजय संकल्प महारैली का नाम दिया है। सम्मेलन में रागिनी कलाकार लोगों का मनोरंजन भी करेंगे। पूर्व विधायक विजय कुमार यादव ने राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन करने के बाद पहली जनसभा गुरुवार को सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में राज्य मंत्री जयंत चौधरी ठाकुरद्वारा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा को व्यवस्थित करने के लिए डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने सुरक्षा का जायजा लिया। हाल में ही रालोद में शामिल पूर्व विधायक विजय यादव, अजय यादव ,संजय यादव, जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, अरुण कुमार सलीम अंसारी एडवोकेट आदि जनसभा को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी।

माना जा रहा है कि विजय यादव इस रैली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाएंगे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।