पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली

Feb 24, 2026 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की गोकशी करने वालों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कमर अली नाम का आरोपी घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और गोवध के उपकरण बरामद किए, जबकि छह अन्य आरोपी भाग गए।

पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली

मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात की पुलिस की गोकशी करने वालों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कमर अली नाम के गोकशी के आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल के भर्ती कराया है। मौके से छह गोकशी के आरोपी भाग निकले। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात भोजपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के जंगल में कुछ लोग गोकशी करने जा रहे हैं। सूचना पर एसएचओ संजय कुमार पांचाल की टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख गोकाशी के आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गया। पुलिस पास पहुंची तो आरोपी की पहचान भोजपुर निवासी कमर हसन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले भी गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, गोवध के उपकरण बरामद किया है। जबकि छह तस्कर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।