Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsPolice Encounter with ATM Theft Gang in Civil Lines Five Arrested
मुठभेड़ में एटीएम चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में एटीएम चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

संक्षेप:

Moradabad News - सिविल लाइंस क्षेत्र में एटीएम चोरी करने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आरोपी पकड़े गए। दो आरोपियों को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीन लाख रुपये की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। चुराया गया एटीएम 25 नवंबर को गायब हुआ था और बाद में मिला।

Dec 09, 2025 12:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

सिविल लाइंस क्षेत्र से एटीएम चोरी करने वाले गैंग से मंगलवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमे से दो के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों की पहचान तंजीम, मतीम रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन लाख की नकदी, वारदात में प्रयक्त कर, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। बदमाशों में एक रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में लोकोशेड कंडेनर डिपो के पास अस्थित पीएनबी का एटीएम बीते 25 नवंबर को तड़के ब्रीजा कार सवार बदमाश उखाड़कर ले गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एटीएम में सात लाख रुपये की नकदी थी। बाद में एटीएम अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी के पास गन्ने के खेत मे मिला था। वारदात के बाद से पुलिस की पांच टीम बदमाशो की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एयर डंप डाटा की मदद से पुलिस ने बदमाशों को चिन्हित कर लिया था। मंगलवार तड़के पुलिस को सूचना मिली चोरी करने वाले गैंग के बदमाश सिविल लाइंस क्षेत्र में डिलारी रोड पर पोस्टमार्टम हाउस के आगे पुल के पास देखे गए है। सूचना पर एसएचओ मनीष सक्सेना की टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी कर ली। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुगलपुरा क्षेत्र केवारसी नगर निवासी तंजीम व मतीम को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। जबकि हरियाणा निवासी जुबैर व हसनैन और बुलंदशहर निवासी रिटायर्ड फौजी नरेश को काम्बिंग के दौरान पकड़ा। एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में पांच बदमाश पकड़े गए है। दो के पैर में गोली लगी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।