मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Moradabad News - मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया और अस्पताल में भर्ती कराया। एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और गोवध का उपकरण बरामद किया। मामले में केस दर्ज किया गया है।

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गांव खानपुर लक्खी के जंगल में शनिवार देर रात पुलिस टीम की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, मौके से एक आरोपी फरार हो गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात एसएचओ मूंढापांडे मोहित चौधरी की टीम गस्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव खानपुर लक्खी के जंगल में गोवंशीय पशु को गोकशी करने के लिए बांध रखा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।
खुद को घिरता देख गोकशी के आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गए। फायर किया गया। दोनों में से एक कि पहचान मूंढापांडे के ही गांव चमरौआ निवासी मेहंदी हसन और दूसरे की पहचान खानपुर लक्खी निवासी शराफत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उच्चधिकारियों को सूचना देने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सीएचसी मूंढापांडे भर्ती करा दिया। आरोपियों से 315 बोर का दो तमंचा, गोवध का उपकरण, एक बछड़ा बरामद किया है। हालांकि, मौके से एक आरोपी फरार हो गया। उसी ने पुलिस पर गोली चलाई थी। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में मूंढापांडे थाने में आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



