Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsPolice Conducts Security Check at Banks and ATMs in City
संदिग्धों से पुलिस ने की पूछताछ

संदिग्धों से पुलिस ने की पूछताछ

संक्षेप:

Moradabad News - नगर में कोतवाली पुलिस ने अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सभी बैंकों और एटीएम के आसपास वाहनों की चेकिंग की। उपनिरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से...

Sep 09, 2025 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

नगर में कोतवाली पुलिस ने अपराधियों पर नियंत्रण के दृष्टिगत नगर के सभी बैंकों, एटीएम और बैंकों के आसपास खड़े वाहनों की चेकिंग की। कोतवाली प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल के निर्देश पर उपनिरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व पर पुलिस ने बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नगर के बैंकों के आसपास विभिन्न जगहों पर वाहनों को भी चेक किया गया और आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे को देखा गया, साथ ही रजिस्टर चेक कर बैंक सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। चेकिंग अभियान में पीसी ऋषिपाल, कॉस्टेबल योगेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें