दोस्त के घर से 3.60 लाख रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - गलशहीद थाना पुलिस ने मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है, जिसने मोहल्ला असालतपुरा के निवासी मोहम्मद अकबर के घर से चोरी की थी। आरोपी के पास से 2 लाख 2 हजार रुपये की नकदी और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई...

दोस्त के घर से 3.60 लाख रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

गलशहीद थाना पुलिस ने प्रिंस रोड निवासी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। आरोपी के पास से 2 लाख 2 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।

सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि थाना गलशहीद के मोहल्ला असालतपुरा निवासी मोहम्मद अकबर ई-रिक्शा चलाता है। उसने 14 अक्तूबर को मोहम्मद सलीम और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें मोहम्मद अकबर ने बताया कि उसने अपने हिस्से की जमीन अपने भाई आकिल को बेच दी थी। जिसके पांच लाख रुपये उसे मिले थे। उसमें से 1.40 लाख रुपये 9 अक्तूबर को ई-रिक्शा खरीदने के लिए जमा कर दिए थे। शेष 3.60 लाख रुपये घर पर बॉक्स में रखे थे। 11 अक्तूबर की रात वह घर में सो रहा था। उसी दौरान देर रात करीब तीन बजे एक व्यक्ति उसके घर में घुसकर वह बॉक्स लेकर भागने लगा, जिसमें नकदी रखी थी।

Voice of UP

पीड़ित के अनुसार भागते समय बॉक्स गेट से टकराया तो आवाज हुई, जिससे उसकी नींद खुल गई। दावा किया कि उसने भाग कर देखा तो चोरी करके भाग रहा युवक उसका ही दोस्त सलीम निकला। वह बाइक पर बैठकर भाग गया। एफआईआर दर्ज करने के बाद से एसओ गलशहीद सौरभ त्यागी की टीम जांच पड़ताल में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अकबर के घर से चोरी किए गए रकम में से दो लाख दो हजार रुपये की नकदी और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर वाली बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।