Moradabad News: शांति भंग पांच लोगों को गिरफ्तार
Moradabad News: भोजपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मोहम्मद इमरान, अरमान, मोहसिन, आस मोहम्मद और अनिकेत शामिल हैं।

Moradabad News: भोजपुर। थाना भोजपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय में पेश किया है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने कस्बा भोजपुर के मोहल्ला आंगा निवासी मोहम्मद इमरान (20 वर्ष) पुत्र एजाज, अरमान (25 वर्ष) पुत्र मुनाजिर और मोहसिन (22 वर्ष) पुत्र नफीस को शांति भंग करने के अंदेशे में गिरफ्तार कर मुरादाबाद न्यायालय भेजा।दूसरी कार्रवाई के तहत ग्राम मंसूरपुर निवासी आस मोहम्मद (26 वर्ष) पुत्र अमीर हुसैन उर्फ भूरा हाजी को गिरफ्तार कर ठाकुरद्वारा स्थित न्यायालय भेजा गया।वहीं
तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम सिरसवा गौड़ निवासी अनिकेत (20 वर्ष) पुत्र दलवीर को हिरासत में लिया और पाबंद कर मुरादाबाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।


