Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsPolice Arrests Brother-in-Law for Dowry Harassment and Rape

दुष्कर्म के आरोपी देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad News - बिलारी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के बारह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने विवेचना के बाद 22 वर्षीय विष्णु, जो कि विवाहिता का देवर है, को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 28 Dec 2024 08:37 PM
share Share
Follow Us on

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और देवर द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बिलारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने अलीगढ़ निवासी ससुराल पक्ष के बारह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, रेप आदि सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू की। विवेचना के बाद पुलिस ने अलीगढ़ के धनोरा मंडी के रहने वाले देवर 22 वर्षीय विष्णु पुत्र रोशन को गिरफ्तार किया। देवर पर विवाहिता के साथ रेप करने का आरोप था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें