Moradabad News: पार्किंक के संचालक पर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: मझोला थाना पुलिस ने पार्श्वनाथ प्लाजा के पार्किंग संचालक से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले से तीन आरोपी जेल में हैं। नरेंद्र सिंह ने 1 फरवरी को एक मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की खोज कर रही है।

Moradabad News: पार्किंक के संचालक पर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad News: मझोला थाना पुलिस ने पार्श्वनाथ प्लाजा के पार्किंग संचालक पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में एक और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि खुशहालपुर के न्यू दुर्गा कालोनी निवासी नरेंद्र सिंह दिल्ली रोड पर स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में पार्किंग चलाते हैं। नरेंद्र सिंह ने मझोला थाने में फायरिंग और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था, जिसमें बताया कि 1 फरवरी को रात करीब 12 बजे चिड़िया टोला निवासी शंकर शर्मा ने अपने 10-12 साथियों के साथ पार्किंग में आकर धमकी दी कि यहां पार्किंग चलानी है तो रंगदारी देनी होगी।

इसके बाद आरोपी फायरिंग करके भाग गए थे। मामले में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार की टीम ने दो जून को मुठभेड़ के दौरान आरोपी शंकर शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद 5 जून की रात दूसरे आरोपी संगम ठाकुर उर्फ मनीष राघव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में घायल इन दोनों आरोपियों समेत कुल तीन को पुलिस जेल भेज चुकी है। मंगलवार को पुलिस टीम ने इसी मामले में जयंतीपुर के ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी अजय सिंह के खिलाफ इससे पहले भी जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।