किशोरी को बहला फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी अंकित को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। मामला 8 मई को दर्ज किया गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।

किशोरी को बहला फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने जनपद अमरोहा क्षेत्र के एक आरोपी पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में 8 मई को आरोपी अंकित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस संबंध में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया, शनिवार को पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।