एक किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - एसएसपी के निर्देश पर कांठ पुलिस ने एक युवक को 1 किलो 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाने की जानकारी दी।

एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने नौमान पुत्र रियासत निवासी मोहल्ला पछइयान, उमरी कलां को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


