
सम्मोहन कर जेवर व नकदी ठगने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Moradabad News - तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को सम्मोहित करके जेवर ठगने वाले एक गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है, इस मामले में एक आरोपी फरार हो ग
तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को सम्मोहित करके जेवर ठगने वाले एक गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने एक महिला संग पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पकड़े गए ठगों के पास से पुलिस ने बिलारी में दवाई लेने आई एक महिला से सम्मोहित कर लूटे गए सोने के कुंडल भी बरामद किए। थाना मेरठ क्षेत्र के गांव खजरा के रहने वाले हरवीर सिंह ने 28 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था कि एक महिला संग मिले एक युवक ने उनकी पत्नी रेनू को सम्मोहित करके बहला फुसलाकर कानों से सोने के कुंडल लूट लिए।
इस मामले में टीम का गठन किया गया, जिसके बाद आसपास क्षेत्र में चेकिंग की गई, राम रतन इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों पर सवार चार युवक व एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से कानों के कुंडल और कानों की बाली आदि बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया उन्होंने ही महिला को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर डराया धमकाया था। बताया कि 26 जनवरी को शाहबाद रोड वाले कब्रिस्तान के पास उन्होंने एक महिला को डराया धमकाया कहा कि उसका बेटे पर संकट है, शाम तक नहीं बचेगा। बताया कि वे उसका उपाय जानते हैं। बातों में लाकर ठगों ने उसके सोने के कानों के कुंडल उतरवा लिए और पर्स में रखें पैसे भी ले लिए और फिर 51 कदम आगे जाने को कहा। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। ------------- पकड़े गए आरोपी बिलारी। कोतवाली पुलिस ने तंत्र-मंत्र का झांसा देने वाले मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा के मोहल्ला लाल बाग के जुबैर पुत्र जाकिर,मेरठ के थाना किठौर के गांव असिलपुर निवासी अमन पुत्र यासीन, मुरादाबाद के थाना पाक़बड़ा के मोहल्ला भूड़ के रहने वाले मुस्तफा उर्फ कलुआ पुत्र भूरे शाह, मुरादाबाद के थाना कटघर के मोहल्ला कोहिनूर तिराहा निवासी नईम पुत्र जाकिर, मुरादाबाद के थाना पाक़बड़ा के सनी बाजार निवासी महिला नेहा पत्नी आजम को गिरफ्तार किया, जबकि उसका पति आजम पुत्र भूरा मौके से फरार है। आरोपी की तलाश जारी है। कैसे करता है गिरोह ठगी पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने बताया कि गैंग में 6 से 7 सदस्य हैं ,जो भोली भाली, बुजुर्ग महिलाओं को अपने जाल में फंसाते हैं। टीम की दो महिलाओं उनसे बात करतीं हैं जबकि अन्य सदस्य ग्राहक बनकर आ जाते हैं ,जैसे ही महिला जाल में फंसती है तो उनके परिवार की समस्याओं का हवाला देकर तंत्र विद्या से ठीक करने का झांसा देते हैं, मौके पर उनके पास जो भी जेवर या नकदी मिलती है उसे ठग लेते हैं। बाद में सभी आपस में इकट्ठा होकर जेवर व नपकदी को आपास में बांट लेते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




