चुनाव के मद्देनजर सशस्त्र जवानों ने किया रूट मार्च
Oct 19, 2024 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - मुरादाबाद में कुन्दरकी विधानसभा उप चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन सक्रिय है। शनिवार को एसएचओ मूंढापांडे ने क्षेत्र में सीएपीएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। यह कदम...

मुरादाबाद। कुन्दरकी विधानसभा उप चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन जुटा है। शनिवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल(सीएपीएफ) के जवानों को लेकर एसएचओ मूंढापांडे ने क्षेत्र के गांवों में फ्लैग मार्च कर सख्ती का संदेश दिया। गांव बरवारा खास में बड़ी संख्या में सशस्त्र जवानों और पुलिसकर्मियों को देख ग्रामीण भी हैरान रह गए। फ्लैग मार्च से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि किसी ने चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


