Moradabad News: सीओ ने मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था
Moradabad News: आगामी गणेशोत्सव के बाद मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कवायद तेज की है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने विसर्जन घाटों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। सीओ और एसएचओ ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों को बुलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया।

Moradabad News: आगामी गणेशोत्सव के बाद होने वाले मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। महानगर में सिविल लाइंस क्षेत्र में रामगंगा नदी के सीएल गुप्ता घाट और चक्कर की मिलक में बड़ी संख्या में भगवान गणेश की मूर्तियों का विजर्सन किया जाता है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने सभी विसर्जन घाटों का निरीक्षण करने का निर्देश सीओ और थाना प्रभारियों को दिया है। शनिवार को इसी निर्देश के तहत सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने एसएचओ हरीवर्धन सिंह को साथ लेकर सीएल गुप्ता घाट और चक्कर की मिलक विजर्नन घाट का निरीक्षण किया।
वहां गणेश मूर्तियों के सुगम, सुरक्षित और शांतिपूर्ण विजय के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सीओ ने एसएचओ को नगर निगम से समन्वय करके साफ-सफाई और घाट पर प्रकाश व्यवस्था कराने को कहा। साथ ही पीएसी के फ्लड यूनिट से गोताखोरों को बुलाकर विसर्जन के दौरान उनकी बोट के साथ ड्यूटी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।


