महाशिवरात्रि: जिले को 9 जोन 25 सेक्टर में बांटा, बढ़ाई चौकसी
Moradabad News - महाशिवरात्रि के जलाभिषेक के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर को 9 जोन और 25 सेक्टर में बांट दिया है। 700 से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी जवानों की एक कंपनी तैनात की गई है। प्रमुख शिवालयों में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। एसपी सिटी ने व्यवस्था की जानकारी दी है।

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर को 9 जोन और 25 सेक्टर में बांटा है। इसके लिए सात सौ से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ ही पीएसी जवानों की एक कंपनी लगाई गई है। जिले भर के प्रमुख शिवालयों में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। महाशिवरात्रि आज है। इस दिन भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लेकर कांवड़िये लौटने लगे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि व्यवस्था बनाने के लिए जिले को 9 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। जोन की व्यवस्था सीओ और सेक्टरों की व्यवस्था एसएचओ और इंस्पेक्टरों को दी गई है।
महानगर के चौरासी घंटा मंदिर और झारखंडी मंदिर में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। इसके लिए चौरासी घंटा मंदिर में कंट्रोल रूम मनाया गया है। इन दोनों मंदिरों के लिए सीओ कोतवाली सुनीता दहिया के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मझोला क्षेत्र के ऋण मुक्तेश्वर मंदिर, नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर मंदर, सिविल लाइंस क्षेत्र के ढाप वाला मंदिर व हरथला शिव मंदिर, कांठ क्षेत्र स्थित लाड़लाबाद शिव मंदिर, कुन्दरकी के ईधनपुर नगला स्थित शिव मंदिर में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने मंदिरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। सुरक्षा के लिए यह है फोर्स - 8 सीओ - 19 एसएचओ व 8 इंस्पेक्टर - 280 दरोगा - 390 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल - 100 महिला सिपाही - 1 कंपनी पीएसी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


