Moradabad News: पीएमएस के चुनाव में 22 से नामांकन, सात को मतदान

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों की संस्था पीएमएस (प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव का बिगु

Moradabad News: पीएमएस के चुनाव में 22 से नामांकन, सात को मतदान

Moradabad News: सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों की संस्था पीएमएस (प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव अधिकारी डॉ.अवनीश कुमार सिंह व रिटर्निंग अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने चुनाव प्रक्रिया घोषित कर दी है। जिसके अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 22 से 24 जुलाई तक चलेगी। 31 जुलाई से एक अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। नामांकन प्रपत्रों की जांच तीन अगस्त को होगी। कार्यकारिणी में आठ पदों के लिए होने जा रहे चुनाव के अंतर्गत मतदान सात अगस्त को जिला अस्पताल स्थित मैट्रन कार्यालय पर कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।