पीएम सम्मान निधि को लेकर डीडी कार्यालय पहुंचे किसान

Mar 16, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने के बाद, 50 से अधिक किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। 2,42,724 किसानों के विवरण भेजे गए हैं, जिसके लिए 48.5448 करोड़ का भुगतान होना है। कुछ किसान आयकर दाता होने के कारण अपनी दावेदारी सरेंडर कर चुके हैं।

पीएम सम्मान निधि को लेकर डीडी कार्यालय पहुंचे किसान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने के दूसरे दिन सोमवार को 50 से अधिक किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। विभाग की ओर से 2,42,724 किसानों के विवरण शासन को भेजा गया है। जिसके एवज 48.5448 करोड़ का भुगतान होना है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि कुछ किसान पेमेंट की अपडेट लेने आए थे। दो किसानों ने आयकर दाता होने की वजह से अपनी दावेदारी सरेंडर कर दी। केवाईसी, आधार अपडेशन और मोबाइल नंबर बदलने की वजह से सूचना नहीं मिलने की शिकायत लेकर आए थे। मुख्यालय से किसानों के खाते में बैंक से धनराशि भेजे जाने का क्रम जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।