Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsPeaceful Start to 2026 for Police in Moradabad with Minimal Incidents
साल के पहले दिन पुलिस ऑफिसों में चला बधाईयों का दौर

साल के पहले दिन पुलिस ऑफिसों में चला बधाईयों का दौर

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में 2026 का पहला दिन पुलिस के लिए राहत भरा रहा। इस दिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई और थानों में पुलिसकर्मी एक-दूसरे को नए साल की बधाई देते रहे। अधिकांश थानों में पहली एफआईआर निरोधात्मक कार्रवाई की लिखी गई, जिससे अपराध की दर कम रहने की संभावना जताई गई।

Jan 01, 2026 09:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। साल 2026 का पहला दिन पुलिस के लिए राहत भरा रहा। इस दौरान कोई ऐसी बड़ी घटना नहीं हुई, जिससे परेशानी हो। पहले दिन थानों और पुलिस ऑफिसों में पुलिसकर्मी एक दूसरे को नए साल की बधाई देते नजर आए। थानों में गिनेचुने फरियादी पहुंचे। अधिकांश थानों में पहली एफआईआर निरोधात्मक कार्रवाई की लिखी गई। पुलिस महकमे में ऐसी मान्यता है कि साल की पहली एफआईआर यदि निरोधात्मक कार्रवाई की लिखी जाती है तो साल भर अपराध कम होता है। गुरुवार को साल 2026 के पहले दिन इस मान्यता का असर भी दिखा और जिन थानों में एफआईआर लिखी गई वहां पहली एफआईआर निरोधात्मक कार्रवाई की ही रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पहली एफआईआर आर्म्स एक्ट की लिखी। यह मुकदमा एसआई विनीत कुमार की ओर से कटघर के करूला निवासी इमरान के खिलाफ दर्ज किया गया। इमरान के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। इसी तरह मझोला थाने में पहला मुकदमा एनडीपीएस एक्ट का दर्ज किया गया है। कटघर पुलिस ने भी साल की पहली एफआईआर चोरी का माल बरामद होने की दर्ज की है। यह भी एक तरह से निरोधात्मक कार्रवाई ही है। इसी तरह शहर और देहात क्षेत्र के अधिकांश थानों में पहली एफआईआर आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट जैसे ही दर्ज किए गए। साल के पहले दिन एसएसपी ऑफिस, एसपी सिटी ऑफिस के साथ ही सभी सीओ ऑफिसों और थानों में भी गिनेचुने फरियादी ही पहुंचे। हालांकि इस दौरान थानों और पुलिस ऑफिसों में नए साल की बधाई का दौर चलता रहा। पुलिसकर्मी एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। साथ ही कई संगठनों के लोग भी पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच कर बधाई देते नजर आए। कुल मिलाकर साल का पहला दिन पुलिस के लिए राहत भरा रहा।