ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, अमन-चैन की मांगी दुआ

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अकीदत और शांति से अदा की गई। नायब शहर इमाम मुफ़्ती सैय्यद फहद अली ने नमाज़ पढ़ाई। नमाज़ के दौरान अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए थे, जिसमें पुलिस बल तैनात रहा। सभी अधिकारियों ने ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, अमन-चैन की मांगी दुआ

शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नायब शहर इमाम मुफ़्ती सैय्यद फहद अली ने नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के दौरान मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। ईदगाह और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। प्रशासन ने पूरे ईदगाह क्षेत्र को 11 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की थी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी। नमाज़ के दौरान जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह समेत प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा।नमाज़ के बाद शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आज़ाद ने सभी अधिकारियों और शहरवासियों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील भी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad Newsईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, अमन-चैन की मांगी दुआ