ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादबसें नहीं मिलने के कारण भटके यात्री

बसें नहीं मिलने के कारण भटके यात्री

सभी मार्गों की अधिकांश बसें सहालग में बुक होकर चली गई हैं, जिससे सभी मार्गों पर बसों का संकट हो गया है। शुक्रवार को लोग यात्री वाहनों की तलाश में भटकते नजर आये।शादी ब्याह का सीजन चरम सीमा पर चल रहा...

बसें नहीं मिलने के कारण भटके यात्री
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 14 Feb 2020 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

सभी मार्गों की अधिकांश बसें सहालग में बुक होकर चली गई हैं, जिससे सभी मार्गों पर बसों का संकट हो गया है। शुक्रवार को लोग यात्री वाहनों की तलाश में भटकते नजर आये।शादी ब्याह का सीजन चरम सीमा पर चल रहा है। काशीपुर मुरादाबाद, करनपुर रतुपुरा, जसपुर फैजुल्लागंज, कमालपुरी ढकिया आदि सभी मार्गों की अधिकांश बसें सहालग के लिए बुक होकर चली गई हैं, जिससे सभी मार्गों पर यात्री बसों का संकट हो गया है। राज्य परिवहन निगम की बसें बहुत कम संख्या में चलती हैं, जिससे लोग पूरी तरह प्राइवेट बसों पर निर्भर रहते हैं। व्यापार मंडल संरक्षक हाजी मुख्तार सैफी, हाजी रफीक सैफी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार चौहान ने सभी मार्गों पर प्राइवेट बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें