भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन
शहर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई और हवन-पूजन भी किया गया। परशुराम संघर्ष समिति की ओर से आयोजित शोभायात्

भगवान परशुराम की जयंती पर परशुराम संघर्ष समिति की ओर से भी शोभायात्रा निकाली गई। यह एमडीए किले से होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कांशीराम नगर लाइनपार से गुजरकर परशुराम चौक पर संपंन हुई। इसका शुभारंभ सूर्य शर्मा, रजत श्रोतरीय, विशाल शर्मा, राघव शर्मा, प्रणवीर शर्मा, शंकर शर्मा, अभिषेक शर्मा, रचित शर्मा, दुष्यंत कौशल, रोहतास शर्मा, प्रखर, त्रिभुवन सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण युवा बंधु ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया। महासभा के बैनर और भगवान गणेश की झांकी की अगुआई में शोभायात्रा आगे बढ़ी तो जयघोष होने लगा। शोभायात्रा में शामिल पंचमुखी महादेव, हनुमानजी लवकुश को कंधे पर बैठाए, बाबा खाटू श्याम, उज्जैन के महाकाल, बाबा केदार नाथ की, राम मंदिर तथा राधा कृष्ण की झांकिया सभी को आकर्षित करती रहीं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


