Moradabad News: बेश की तरक्की के लिए बच्चों का शिक्षित होना अनिवार्य

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: अहमदनगर जेतवाड़ा के मदरसा फैज़ान-ए-लतीफी में पैरेंट्स इज्तेमा आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा और ईमान की हिफाज़त पर जोर दिया गया। हाजी फैज़ान अत्तारी ने कहा कि शिक्षित बच्चे देश की तरक्की में योगदान देते हैं। अंत में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ कराई गई।

Moradabad News: बेश की तरक्की के लिए बच्चों का शिक्षित होना अनिवार्य

Moradabad News: क्षेत्र के गांव अहमदनगर जेतवाड़ा स्थित दावत-ए-इस्लामी इंडिया के मदरसा फैज़ान-ए-लतीफी में सोमवार को पैरेंट्स इज्तेमा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा, बेहतर परवरिश और ईमान की हिफाज़त के महत्व से अवगत कराया गया। दावत-ए-इस्लामी इंडिया मुरादाबाद डिवीजन के अध्यक्ष हाजी फैज़ान अत्तारी ने कहा कि बच्चों का शिक्षित होना देश की तरक्की के लिए बेहद आवश्यक है। शिक्षित बच्चे ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनते हैं। नमाज़ की पाबंदी, नेक अमल और आखिरत की तैयारी पर जोर देते हुए कहा कि इंसान को हमेशा यह याद रखना चाहिए कि "एक दिन सबको मौत का स्वाद चखना है इसलिए अपनी ज़िंदगी को नेक रास्ते पर चलाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सलातो-सलाम के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल कारी शाहिद रज़ा, कारी सिब्ते हसन, कारी हाशिम अत्तारी, कारी इस्लाम, कारी इरफान रज़ा, कारी सुब्हान रज़ा, मास्टर इकरार हुसैन, तौफीक अत्तारी, गुलाम नबी अत्तारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।