पराग ह्यूमन फाउंडेशन ने पांच बच्चों की शिक्षा को लिया गोद
मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट का नौवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्व.

पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट का नौवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्व. पराग सिंह की याद में उनके जन्मदिवस पर यह दिवस फाउंडेशन डे के रूप में मनाया जाता है। शी डांस एकेडमी की ओर से बनारस घराने पर कथक नृत्य की प्रस्तुति के बीच बतौर मुख्य अतिथि एसपी सिटी मुरादाबाद रणविजय सिंह एवं गेस्ट ऑफ ऑनर अनीता गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
इस दौरान अग्रिमा सिंह व दिव्या सक्सेना ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष अंशु सिंह ने संस्था के फाउंडर मेंबर्स एवं एग्जीक्यूटिव मेंबर्स को सम्मानित किया। संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि संस्था शिक्षा, सुरक्षा और स्वाभिमान के क्षेत्र में प्रोजेक्ट्स चला रही हैं।
समाज सेवा में योगदान
एसपी सिटी ने कहा कि गरीब और असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर संस्था एक नए युग के निर्माण में अपनी माहिती भूमिका निभा रही है। उन सभी लोगों को धन्यवाद जो समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं। इस मौके पर मुरादाबाद की सभी एनजीओ को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। डॉ. विशेष गुप्ता, गुरविंदर सिंह, रीता सिंह को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस बीच संस्था ने 150 अन्य लोगों को भी सम्मानित किया।
शिक्षा को गोद लेना
वहीं संस्थान की ओर 25000 रुपये की नकद राशि देकर सदस्यों ने पांच बच्चों को शिक्षा गोद ली। पीएचएफ विद्यापीठ में पढ़ रहे बच्चों को बुक, बैग, यूनिफार्म, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स, जूते, मोजे, स्टडी किट आदि दिए गए। इस मौके पर उर्वशी, कनिका, साक्षी, निक्की, कामिनी, उपासना आदि मौजूद रहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


