ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादअमरोहा के हसनपुर में पशु चट कर गए किसान की चार बीघा लहलहाती धान फसल

अमरोहा के हसनपुर में पशु चट कर गए किसान की चार बीघा लहलहाती धान फसल

पशुपालक द्वारा छोड़े गए पशुओं ने रात भर में किसान की चार बीघा धान फसल चट कर ली। सुबह में किसान खेत पर पहुंचा तो लहलहाती फसल की जगह धान के पौधों की जड़ खड़ी...

अमरोहा के हसनपुर में पशु चट कर गए किसान की चार बीघा लहलहाती धान फसल
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 15 Sep 2018 11:43 AM
ऐप पर पढ़ें

पशुपालक द्वारा छोड़े गए पशुओं ने रात भर में किसान की चार बीघा धान फसल चट कर ली। सुबह में किसान खेत पर पहुंचा तो लहलहाती फसल की जगह धान के पौधों की जड़ खड़ी थीं। पहले गांव में फैसले का प्रयास हुआ लेकिन बात नहीं बनी तो कोतवाली में तहरीर दी गई है।

शनिवार सुबह अमरोहा के हसनपुर कोतवाली पहुंचे भीमाठीकरी निवासी पूरन पुत्र मुखराम ने पुलिस को बताया कि गांव के नजदीक खेत में उसने 4 बीघा धान बोए थे। धान फसल में इस वक्त बालियां निकल रही थी। समय पर बरसात होने की वजह से फसल बेहद अच्छी थी। लेकिन गुरुवार की रात गांव निवासी चुन्नी पुत्र सोहन के 5-6 पशु खेत में घुस गए। रात भर में पशुओं ने फसल चट कर दी। शुक्रवार सुबह खेत पर पहुंचा तो लहलहाती फसल की जगह पौधों की जड़ खड़ी हुई थी। गांव में आकर खबर की। पंचायत बैठ गई। चुन्नी से फसल की कीमत अदा करने के लिए कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया। लिहाजा शनिवार को कोतवाली में चुन्नी के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि पशुओं द्वारा धान फसल चरने के बारे में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पालतू पशुओं को खुला छोड़ने वाले मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें