खेल शिक्षक पदम सिंह जिला खेल समिति के बने सदस्य
Moradabad News - महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के खेल शिक्षक पदम सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद द्वारा जिला खेल समिति का सदस्य चुना गया है। यह उनकी लगातार 7वीं बार है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में...

महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के खेल शिक्षक पदम सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद की ओर से जिला खेल समिति का सदस्य चुना गया। वह लगातार 7वीं बार सदस्य चुने गए हैं। उनके खेल समिति में लगातार बने रहने पर विद्यालय में हर्ष की लहर है। सत्र 2024-25 के लिए महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के खेल शिक्षक पदम सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद ने जिला खेल समिति का सदस्य चुना है। वित्तविहीन विद्यालयों से चुने जाने वाले जिला मुरादाबाद तथा तहसील कांठ से एक मात्र शिक्षक हैं। उन्हें जिला मुरादाबाद में संपन्न होने वाले जिला स्तरीय मंडलस्तरीय और राज्य स्तरीय खेलों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की अहम जिम्मेदारी के साथ-साथ जनपद और मंडल स्तरीय वॉलीबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में टीम चयनकर्ता की भी अहम भूमिका दी गई है। खेल शिक्षक पदम सिंह ने अब तक प्रतियोगिताओं को संपन्न करने में एक अहम भूमिका निभाई है और आगे होने वाली प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह, शिक्षक अतवीर सिंह त्यागी, निशिकांत पाठक, हरिश्चंद्र तिवारी, अखिलेश कुमार बिश्नोई, जितेंद्र कुमार, सुंदर सिंह, दिनेश कुमार शर्मा ओम प्रकाश सिंह, गौरव कुमार, दीपक कुमार, लोकेंद्र सिंह, दीपक सिंह, ऊषा सिंह, सौरभ अग्रवाल, धीरज कुमार आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


