तैनात रहे वार्डन, पुलिस-प्रशासन का किया सहयोग
गुरुवार को ईदगाह में बकरीद की नमाज के लिए 200 से अधिक नागरिक सुरक्षा वार्डन तैनात थे। वार्डन सुबह 7.30 बजे पहुंचे और उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग किया। वे पीली ड्रेस में गली-गली घूमते रहे और नमाज के बाद एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी।

ईदगाह में बकरीद की नमाज पर गुरुवार को 200 से अधिक नागरिक सुरक्षा वार्डन तैनात रहे। उप नियंत्रक नीरज चक ने बताया कि वार्डन सुबह 7.30 बजे नमाज से पहले ही पहुंच गए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहकर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग किया। वार्डन पीली ड्रेस में गली गली में घूमते रहे। अंत में नमाज के बाद एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। उन्होंने बताया सहायक उप नियंत्रक सतीश कुमार और अशोक कुमार गुप्ता सहित मोहम्मद खालिद, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता,चक्रेश लोहिया, कमल किशोर गोला, राजेश गुप्ता, शरीफ अहमद, संजय भटनागर, यादवेंद्र जोशी, संजीव खन्ना, आगा शहनवाज, इसरार हुसैन, मोहम्मद दानिश, अरविंद थॉमस, रविंद्र गौतम,मोहम्मद हबीब फुरकान निजामुल हक, शावनेज आलम आदि ड्रयूटी पर रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


