
बिहार चुनाव : विपक्ष के गले नहीं उतरी जीत, भाजपाई गदगद
संक्षेप: Moradabad News - बिहार में एनडीए की जीत पर विपक्ष ने तीखा हमला किया है। नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत नहीं है और चुनाव में धांधली की गई है। भाजपा ने इस जीत को नरेंद्र मोदी और नितीश कुमार के कार्यों की सफलता बताया है। विपक्ष ने ईवीएम के उपयोग पर भी सवाल उठाए हैं।
मुरादाबाद। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर विपक्ष ने तीखा हमला किया। विभिन्न दलों के नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत नहीं है। मैच फिक्स था। इसमें सत्ता का दुरुपयोग किया गया है। इसके साथ ही एसआईआर में जो वोट काटे उसका भी असर है। ईवीएम से चुनाव नहीं होना चाहिए यह भी जोड़ा। उम्मीद के विपरीत परिणाम बताया। वहीं भाजपा ने इसे एनडीए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितीश कुमार के कार्यों की जीत बताया। कहा बिहार की जनता ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि नरेंद्र मोदी सरकार और नितीश कुमार सरकार ने बिना भेदभाव के काम किया है।

परिणाम बता रहे हैं कि मैच तो फिक्स था। मैं एनडीए और इलेक्शन कमीशन को इस जीत के लिए मुबारकबाद देता हूं। किसी ने जो नहीं सोचा था वह बिहार में हो गया। इससे ज्यादा क्या कह सकता हूं। डा. एसटी हसन, पूर्व सांसद सपा बिहार की जनता ने यह बता दिया है कि वह एनडीए की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। सरकार के कार्यों पर उनकी मोहर है। इस प्रचंड जीत के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं। रितेश गुप्ता, नगर विधायक भाजपा इस विधानसभा चुनाव में बिहार में क्या हुआ है यह परिणाम जनता के गले नहीं उतर रहा है। जो आंकलन किए गए। जो उम्मीद की गई थी उसके विपरीत बिहार में परिणाम देखने को मिला है। रणविजय सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी बसपा मुरादाबाद मंडल बिहार की जनता ने बंपर जनादेश एनडीए को दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितीश कुमार के कार्यों की जीत है। इसमें विपक्ष अर्नगल आरोप लगा रहा है। अगर वह जीतते तो इसे लोकतंत्र की जीत बताते। आकाश पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा बिहार में एसआईआर में तमाम वैध वोट काट दिए गए। ईवीएम हैक की गई क्या क्या नहीं किया गया। खातों में दस दस हजार रुपए डाले गए। चुनाव आयोग से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं किया गया। जयवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा बिहार में निष्पक्ष चुनाव नहीं करवाया गया। गृह मंत्री वहां डेरा डाले रहे। हर तरह के हथकंडे अपनाए गए। बैलेट से चुनाव होता तो इस तरह का परिणाम नहीं आता। यह कोई जीत नहीं है। निर्मल सागर, जिलाध्यक्ष बसपा मुरादाबाद बिहार की जनता ने आरजेडी और कांग्रेस का घमंड चकनाचूर कर दिया है। वह हमें चरम पंथी कह रहे थे। हम फिर भी पांच सीटें जीत गए। साथ ही सांसद इकरा हसन, इमरान प्रतापगढ़ी और अफजाल अंसारी ने वहां महागठबंधन को चुनाव हराने में भूमिका निभाई। वह कहते थे जो जीत रहा हो उसे वोट दे दें जो पब्लिक ने जदयू को जिता दिया। वकी रशीद, महानगर अध्यक्ष एआईएमआईएम बिहार में एनडीए की जीत की वह एसआईआर रहा। इसकी आड़ में गठबंधन के वोटों का गणित बिगाड़ दिया गया। चुनाव आयोग ने भी शिकायतों की अनदेखी की। वही ओवैसी, प्रशांत किशोर ने भी गठबंधन के वोटों में सेंध लगाई। विनोद गुंबर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




