ओपीडी में देर से आ रहे डॉक्टर, कड़ी हिदायत जारी
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - सोमवार को मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई, जिसके कारण अव्यवस्था उत्पन्न हुई। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने सभी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की बैठक बुलाई और उन्हें सुबह आठ बजे तक ओपीडी में पहुंचने के लिए निर्देशित किया। ये कदम डॉक्टरों की देर से आने की शिकायतों के मद्देनजर उठाया गया।

सोमवार को मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई, लेकिन, कई जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के देर से पहुंचने के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। पिछले कई दिनों से डॉक्टरों के ओपीडी में देर से आने की शिकायतों के दृष्टिगत सोमवार को मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने सभी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की बैठक बुलाई और उन्हें रोजाना सुबह ठीक आठ बजे ओपीडी में पहुंच जाने के लिए कहा। सीएमएस ने बताया कि ओपीडी खुलने का समय सुबह आठ बजे है, लेकिन, कई जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के देर से पहुंचने की शिकायतें आ रही थीं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


