Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsOnline Blood Availability Instant Access to Blood Groups in UP Hospitals
सहूलियत : एक क्लिक पर दिखेगा यूपी के हर ब्लड बैंक में कितना खून

सहूलियत : एक क्लिक पर दिखेगा यूपी के हर ब्लड बैंक में कितना खून

संक्षेप:

Moradabad News - इलाज के दौरान खून की आवश्यकता होने पर मरीजों को संबंधित ब्लड बैंक में खून नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। राज्य रक्त संचरण परिषद की वेबसाइट पर एक क्लिक से मरीज के ग्रुप का खून किस ब्लड बैंक में उपलब्ध है, यह जानना संभव हो गया है। इससे तीमारदारों को आसानी होगी।

Nov 28, 2025 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर तमाम मरीजों को खून चढ़ाना जरूरी हो जाने पर संबंधित अस्पताल या आसपास के ब्लड बैंक में खून नहीं मिलने पर तीमारदार इधर-उधर भटकने को मजबूर हो जाते हैं। उनके मरीज के ग्रुप का खून कौन से ब्लड बैंक में मिल सकता है उन्हें इसका कुछ भी अंदाजा नहीं होता-ऐसे हालात में सूचना तकनीक उनकी मददगार बनेगी। अपने जिले ही नहीं यूपी के हर ब्लड बैंक में विभिन्न ग्रुपों के खून की उपलब्धता उन्हें एक क्लिक पर पता चलेगी। राज्य रक्त संचरण परिषद (एसबीटीसी) की वेबसाइट पर जाकर प्रदेश के प्रत्येक जिले के ब्लड बैंकों में अलग-अलग ग्रुप के खून की उपलब्धता मालूम जा सकेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

(एसबीटीसी) की साइट पर जाकर जैसे ही जिले के नाम पर क्लिक करेंगे वैसे ही वहां के पंजीकृत सभी ब्लड बैंकों के नाम दिखाई देने लगेंगे। संबंधित ब्लड बैंक का नाम क्लिक करने पर अलग-अलग ब्लड ग्रुप की आरबीसी के साथ ही प्लाज्मा, प्लेटलेट्स की उपलब्धता का पता चल जाएगा। ब्लड बैंक के प्रभारी आदि का नाम उसके फोन नंबर के साथ उपलब्ध होगा। प्रदेश में सभी पंजीकृत ब्लड बैंकों में किस किस ग्रुप का कितना खून उपलब्ध है इसका पता अब एक क्लिक पर लगाना संभव हो गया है। अपने इलाके के ब्लड बैंक में मरीज के लिए संबंधित ग्रुप का खून नहीं मिलने पर इस सुविधा के माध्यम से दूसरे क्षेत्र या फिर पास के जिले के ब्लड बैंक में खून उपलब्ध होने पर इसे प्राप्त किया जा सकेगा। डॉ. शिल्पा अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी, जिला अस्पताल