Moradabad News: कलियुग में संकीर्तन-हरिनाम जप से मिलता मोक्ष

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: अर्द्धमौनी सर्व कल्याण ट्रस्ट एवं भारतीय संस्कृति रक्षा समिति ने कांशीराम नगर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में एक दिवसीय कथा एवं सकीर्तन का आयोजन किया गया।

Moradabad News: कलियुग में संकीर्तन-हरिनाम जप से मिलता मोक्ष

Moradabad News: अर्द्धमौनी सर्व कल्याण ट्रस्ट एवं भारतीय संस्कृति रक्षा समिति ने कांशीराम नगर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में एक दिवसीय कथा एवं सकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें कथा व्यास धीरशांत दास ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया श्री कृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना,भक्तों की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए हुआ। कथा व्यास ने पूतना वध, शकटासुर वध, तृणावर्त उद्धार, यमलार्जुन मोक्ष, माखन चोरी और दमोदर लीला का प्रसंग सुनाकर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। उन्होंने कलियुग में संकीर्तन और हरिनाम जप को मोक्ष प्राप्ति का सही मार्ग बताया। व्यवस्था में डा. संजीव यादव, उमा यादव, सोनाली सरोज, सारिका अग्रवाल, सुधा शर्मा, निर्देश पाल, शोभा अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सरोज देवी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।