ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमुरादाबाद मंडल की चारों सीटों पर चौथे नंबर पर रहा नोटा

मुरादाबाद मंडल की चारों सीटों पर चौथे नंबर पर रहा नोटा

मुरादाबाद मंडल की चार सीटों पर नोटा दबाने वाले लोगों की संख्या 26163 रही। यहां प्रमुख तीन प्रत्याशियों को छोड़ दें तो कोई भी प्रत्याशी नोटा को मिले मतों को पार नहीं कर सका। संभल में सबसे ज्यादा 7226...

मुरादाबाद मंडल की चारों सीटों पर चौथे नंबर पर रहा नोटा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 25 May 2019 12:47 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद मंडल की चार सीटों पर नोटा दबाने वाले लोगों की संख्या 26163 रही। यहां प्रमुख तीन प्रत्याशियों को छोड़ दें तो कोई भी प्रत्याशी नोटा को मिले मतों को पार नहीं कर सका। संभल में सबसे ज्यादा 7226 लोगों ने नोटा दबाया।

मुरादाबाद मंडल की मुरादाबाद संसदीय सीट पर 5757 मतदाताओं ने तेरह प्रत्याशियों में किसी को पसंद नहीं किया। गठबंधन, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बाद यह संख्या सबसे ज्यादा रही। कुल मिलाकर दो प्रत्याशियों में सीधी फाइट और तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही। बाकी को मतदाताओं ने सिरे से नकार । यूं तो प्रत्याशी के तौर पर असलम पाशा चौथे नंबर पर रहे पर नोटा को मिले वोट इनसे अधिक रहे। रामपुर में भी यही हाल रहा। तीसरे नंबर पर यहां कांग्रेस प्रत्याशी को मिले मतों के बाद सबसे ज्यादा नोटा दबाने वाले रहे। यहां 6575 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इसके बाद चौथे नंबर के प्रत्याशी रहे। संभल में सबसे ज्यादा 7226 लोगों ने नोटा दबाया। चौथे नंबर पर रहने वाले वीरेंद्र प्रजापति केवल 4537 मत ही पा सके। अमरोहा में भी गठबंधन, भाजपा और कांग्रेस को मिले मतों के बाद नोटा दबाने वालों की संख्या सबसे अधिक रही। यहां 6605 लोगों ने नोटा दबाया। कांग्रेस को 12454 वोट मिले इसके बाद सबसे अधिक वोट नोटा के रहे। कुल मिलाकर मंडल की चारों सीटों पर नोटा दबाने वाले मतदाता चौथे स्थान पर रही जबकि वास्तव में चौथे स्थान पर रहे प्रत्याशी नोटा के बराबर भी वोट नहीं हासिल कर सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें