ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकिसान की हत्या करने वाले बदमाशों का 8 दिन बाद भी सुराग नहीं

किसान की हत्या करने वाले बदमाशों का 8 दिन बाद भी सुराग नहीं

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव बुरावली में फसल सिंचाई के दौरान किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अंधेरे में हाथ-पैर मार रही है। 8 दिन बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा...

किसान की हत्या करने वाले बदमाशों का 8 दिन बाद भी सुराग नहीं
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 25 Jul 2019 11:55 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव बुरावली में फसल सिंचाई के दौरान किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अंधेरे में हाथ-पैर मार रही है। 8 दिन बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। 17 जुलाई की रात बेटे सुमित के संग नलकूप पर फसल सिंचाई कर रहे गांव निवासी 50 वर्षीय जय सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी थी। बाइक सवार बदमाश सुमित से मोबाइल लूट रहे थे। जय सिंह ने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने दो फायर झोंक दिए। एक गोली जय सिंह के सीने में लगी। उसकी मौके पर मौत हो गई। बदमाश बाइक लेकर वापस उझारी की ओर भाग निकले। एसपी विपिन ताड़ा ने घटनास्थल का मुआयना किया था। एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। आठ दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। एसओ का कहना है कि शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की गई है। क्लू तलाशा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें