सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर मनाया समर्पण दिवस
Moradabad News - बुधवार को निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी मिशन के पूर्व सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया गया। प्रचारक भगवान दास ने उनके 36 वर्षों की मानवता सेवा और प्रेम, शांति, भाईचारे के संदेश को याद किया। उपस्थित लोगों ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षा को अपनाने का संकल्प लिया।

निरंकारी सत्संग भवन पर बुधवार को निरंकारी मिशन के पूर्व सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया गया। मुरादाबाद से आए प्रचारक भगवान दास ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से लगातार 36 वर्षों तक सतगुरु के रूप में मानवता की सेवा की। यह दिन उनके दिए गए प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश को याद करने का अवसर है, जिसे दुनिया भर में सत्संग और रक्तदान शिविरों के माध्यम से मनाया जाता है। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज ने जाति,वर्ण ,धर्म ,उच् नीच, अमीर,गरीब ,काला, गोरा के भेद मिटा कर मानवता की निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहने का संदेश निरंकारी मिशन के माध्यम से पूरे संसार को दिया।
मुखी ने कहा कि हमें तन,मन,धन से सतगुरु को समर्पित होते हुए मानवता की सेवा करनी है तथा जीवन में वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षा को अपनाते हुए मोक्ष का मार्ग प्राप्त करना है।मंच संचालन मुकेश कुमार ने किया। मुखी ब्रह्मप्रकाश गुप्ता सेवादल संचालक डॉक्टर राम कुमार सिंह,ओमप्रकाश सिंह, देवेंद्र नागपाल ,दीपक कुमार, रघुनाथ सिंह नरेश चंचल विशाल योगेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह प्रेम प्रकाश, सुनीता अग्रवाल रितु गुप्ता ,वंदना चौहान, राजबाला देवी,किशन देवी ,शकुंतला देवी, निशा गोला, लक्ष्मी, पूजा,पूनम, ओमवती आदि ने हिस्सा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


