मंडल में नौ स्कूली वाहन सीज
हादसे का कारण बन रहे असुरक्षित स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसा जाने लगा है। मुरादाबाद मंडल में ऐसे नौ प्राइवेट स्कूली वाहनों को सीज किया गया है। इनमें...

हादसे का कारण बन रहे असुरक्षित स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसा जाने लगा है। मुरादाबाद मंडल में ऐसे नौ प्राइवेट स्कूली वाहनों को सीज किया गया है। इनमें मुरादाबाद के दो वाहन हैं। सीज हुए सभी वाहन मारुति कारें हैं। इन वाहनों को व्यावसायिक रूप से संचालित किया जा रहा था।
बुधवार को यातायात माह की शुरुआत से ही परिवहन विभाग ने पुलिस संग असुरक्षित स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अभियान शुरू कर दिया गया। मंडल भर में दोपहर तक नौ ऐसे मारुति कारों को सीज किया गया। जो स्कूली बच्चों को लाने ले जाने में लगी थीं। आरटीओ व पुलिस की ओर से अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार मंडल भर में 128 स्कूली वाहनों सीज किया गया है। इनमें नौ वाहन मुरादाबाद के हैं। जबकि मुरादाबाद मंडल में आरटीओ विभाग ने 863 में से 124 वाहनों को फिटनेस न होने पर सीज किया है। फिटनेस जांचने के लिए एआरटीओ प्रवर्तन आनंद निर्मल व आरआई अजय तिवारी संयुक्त रूप से सत्यापन करेंगे। फिटनेस न मिलने पर वाहनों का पंजीयन रद किया जाएगा। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि स्कूलों में लगे असुरक्षित वाहनों से बच्चों के बचाव के लिए प्रधानाचार्य व शिक्षा अधिकारियों के साथ जागरुकता अभियान पर जोर दिया जाएगा।
