ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादएनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा के विनोद ठाकुर व सचिन चौधरी बने सह संयोजक

एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा के विनोद ठाकुर व सचिन चौधरी बने सह संयोजक

कांठ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने एनजीओ प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए...

एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा के विनोद ठाकुर व सचिन चौधरी बने सह संयोजक
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 23 Oct 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कांठ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने एनजीओ प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए दो सह संयोजक नियुक्त किए हैं। एनजीओ के जिला संयोजक ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से आस्था और निष्ठा के साथ संगठन में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

   भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने विनोद ठाकुर पुत्र बहोरन सिंह ग्राम सुल्तानपुर फलेदा और सचिन चौधरी पुत्र वीर सिंह निवासी बिलारी को सह संयोजक के पद पर मनोनीत किया। जिला एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चौधरी अनिल कुमार सिंह ने दोनों नवनियुक्त सह संयोजक से आस्था और निष्ठा के साथ संगठन में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजन विश्नोई मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें