Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsNew Year Shift for Development Authority Staff in New Moradabad
नए साल पर एमडीए कर्मचारियों का आशियाना होगा नया मुरादाबाद

नए साल पर एमडीए कर्मचारियों का आशियाना होगा नया मुरादाबाद

संक्षेप: Moradabad News - विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी नए वर्ष में नया मुरादाबाद स्थित आवासों में शिफ्ट होंगे। उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने आवासों का निरीक्षण किया और शिफ्टिंग को नए साल तक पूरा करने के निर्देश दिए। नए आवासों में विभिन्न स्तर के अधिकारियों के लिए आवास बनाए गए हैं, जो पहले से तैयार हैं।

Tue, 4 Nov 2025 06:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी को नए वर्ष में नया मुरादाबाद स्थित आवासों में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को इसी संदर्भ में उपाध्यक्ष के द्वारा बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण भी किया गया था। कार्य को तय समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके पीछे एमडीए का उद्देश्य नया मुरादाबाद में तेजी के साथ बसावट कराना है क्योंकि, सालों बाद भी नया मुरादाबाद में बड़ी संख्या में प्लाटों की बिक्री नहीं हो सकी है। विकास प्राधिकरण का कार्यालय नया मुरादाबाद में शिफ्ट किया जा चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास भी बनाकर तैयार कर दिए गए थे, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उसमें अभी शिफ्ट नहीं हो सके थे। देखरेख के अभाव में आवासों की हालत जर्जर हो गई थी। कर्मचारी और अधिकारी इसी का हवाला देकर उसमें शिफ्ट होने से कतरा रहे थे। तत्कालीन उपाध्यक्ष शैलेष कुमार के निर्देश पर बनाए गए आवासों की मरम्मत, रंगाई-पुताई करवा कर अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया। उन्होंने इसी वर्ष अप्रैल तक अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की शिफ्टिंग के निर्देश दिए थे, मगर काम समय से पूरा नहीं होने के कारण शिफ्टिंग नहीं हो सकी। अब उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने निरीक्षण कर नए साल तक हर हाल में शिफ्टिंग की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नया मुरादाबाद सेक्टर-छह में कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास बनाए गए हैं। जिसमें अवर अभियंता के 48, सहायक अभियंता के 16, अधिशासी अभियंता के आठ, मुख्य अभियंता, सचिव व वीसी का एक-एक आवास शामिल है।