ढकिया और गढ़ी सलेमपुर में नई पुलिस चौकी का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल ने चार नई पुलिस चौकियों का निर्माण कराया है। गढ़ी सलेमपुर और ढकिया पुलिस चौकियों का रविवार को उद्घाटन हुआ, जबकि धर्मपुर कला चौकी का शुभारंभ शनिवार को किया गया था। यह कदम पुलिसिंग को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ढकिया और गढ़ी सलेमपुर में नई पुलिस चौकी का शुभारंभ

कांठ/डिलारी/मुरादाबाद। जिले में पुलिसिंग को और मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से एसएसपी सतपाल अंतिल ने चार नई पुलिस चौकियों का निर्माण कराया है। इनमें से दो पुलिस चौकी गढ़ी सलेमपुर और ढकिया का रविवार को अधिकारियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जबकि शनिवार को भी बिलारी के धर्मपुर में एक पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया था। पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए जिले में चार नई पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया है। ये पुलिस चौकी बिलारी थाने की धर्मपुर कला, कांठ थाने की गढ़ी सलेमपुर, डिलारी थाने की ढकिया और मूंढापांडे थाने की रौंड़ाझौंडा हैं।

इनमें से धर्मपुर कला चौकी का शनिवार को ही डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने शुभारंभ किया था। रविवार को दोनों गढ़ी सलेमपुर और ढकिया पुलिस चौकी का शुभारंभ हुआ। गढ़ी सलेमपुर में कुन्दरकी विधायक रामवीर सिंह, डीएम राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह की मौजूदगी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दूबे ने फीता काटा। बाद में सभी अधिकारियों ने शिलापट्ट का अनावकरण करके उद्घाटन किया। इस दौरान सीओ शुभम पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर दोपहर बाद डीएम, एसएसपी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसपी देहात ने ढकिया पहुंच कर वहां नवनिर्मित चौकी का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही जीर्णोद्धार के बाद तैयार थानाध्यक्ष कार्यालय का भी फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया गया। इस दौरान एसडीएम ठाकुरद्वारा प्रीति सिंह, सीओ आशीष प्रताप सिंह के साथ ही ढकिया नगर पंचायत अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन, गजेंद्र संह, पूर्व अध्यक्ष फारुख, पूर्व छात्र संघ अध्यख चंद्र प्रकाश सिंह उर्फ नीटू चौहान, मोहम्मद अय्यूब, डॉ. अनुपम शर्मा, आचार्य नरेंद्र पाल सिंह, हरपाल सिंह सैनी, ग्राम प्रधान डॉ. बाबू सिंह व रईस अहमद मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।