चिकित्सकों के क्लीनिक और एलोपैथिक क्लीनिक को एक ही श्रेणी में रखना न्यायसंगत नहीं

Feb 17, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद। नीमा मुरादाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर कार्यालय पर अधिकारियो से भेंट की। नगर निगम

चिकित्सकों के क्लीनिक और एलोपैथिक क्लीनिक को एक ही श्रेणी में रखना न्यायसंगत नहीं

नीमा मुरादाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर कार्यालय पर अधिकारियो से भेंट की। नगर निगम की ओर से बनाई गई वाणिज्यिक नियंत्रण उपविधि 2024 में जो शुल्क निर्धारण किया गया है, उसमें प्राइवेट क्लीनिक के लिए तीन हजार वर्ष की दरें तय की गई हैं। प्रतिनिधिमंडल में पदाधिकारियों ने कहा कि आयुष चिकित्सकों के क्लीनिक और एलोपैथिक चिकित्सक के क्लीनिक को एक ही श्रेणी में रखना न्यायसंगत नहीं होगा। प्रतिनिधि मंडल में चेयरमैन डॉ. वीके रस्तोगी, डॉ. कमल कुमार नीमा, डॉ. शहाबुद्दीन, डॉ. नाजिम खान, डॉ. आरिफ रहमान, डॉ. प्रदीप सक्सेना, डॉ. एके शर्मा, डॉ. शोएब खान, डॉ. रिजवान, डॉ. शहहेदीन, डॉ. शुएब खान, डॉ. आजम, डॉ. सलमान, डॉ. इंतजार, डॉ. आरिफ अजीम आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।